तमन्ना भाटिया ने बिलासपुर में मचाई धूम, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे लगाए!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


बिलासपुर। नवरात्र पर्व की धूम बिलासपुर में छा गई है। शहर भर में भक्तिमय माहौल है और जगह-जगह गरबा और डांडिया का रंग देखने को मिल रहा है। इस उत्सव को और भी खास बनाने के लिए गुरुवार (25 सितंबर) की रात बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचीं, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस साल नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पंडाल और 25 फीट ऊँची दुर्गा प्रतिमा ने दर्शकों का मन मोह लिया। अरपा तट पर लेजर लाइट शो, मनोरंजन के लिए मेला और झूले, और आकर्षक झांकियाँ भी लोगों को खूब भा रही हैं।

तमन्ना भाटिया ने जलसा द डांडिया शो में पहुँचकर छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे लगाए और कहा कि यह शाम उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी। उन्होंने बताया कि वह मुंबई से खास तौर पर बिलासपुरियों से मिलने आई हैं और आज उनकी तमन्ना पूरी हो गई।

फैंस ने भी जमकर तमन्ना के साथ गरबा और डांडिया का मजा लिया। यह शाम बिलासपुर के लिए रंगीन और उत्सवपूर्ण यादों से भरपूर बन गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment