बालोद में भर्ती घोटाले को लेकर उबाल – हिन्द सेना 7 अक्टूबर को करेगी जोरदार प्रदर्शन, पारदर्शिता की मांग तेज- तरुण नाथ योगी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद में भर्ती घोटाले को लेकर उबाल – हिन्द सेना 7 अक्टूबर को करेगी जोरदार प्रदर्शन, पारदर्शिता की मांग तेज- तरुण नाथ योगी

बालोद। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चल रही भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर हिन्द सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई गई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी 7 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्यालय बालोद में कलेक्टोरेट के सामने विशाल प्रतिकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा।

हिन्द सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों तरुण नाथ योगी ने कहा कि संगठन लगातार विभागीय भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ आवाज उठा रहा है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पात्र अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी हो रही है और अयोग्य उम्मीदवारों को संरक्षण दिया जा रहा है। यही कारण है कि भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता संदिग्ध होती जा रही है।

संगठन का कहना है कि यह सिर्फ एक भर्ती घोटाले का मुद्दा नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। यदि योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा। हिन्द सेना ने सरकार और जिला प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेताया है कि जनता को भ्रमित करने और भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिन्द सेना के पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन इसकी गूंज पूरे प्रदेश तक सुनाई देगी। संगठन ने युवाओं, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होकर न्याय की लड़ाई को मजबूती दें।

गौरतलब है कि हिन्द सेना ने पहले भी जिला प्रशासन को लिखित में अवगत कराया था कि यदि भर्ती घोटाले पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा। अब जबकि प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है, तो संगठन ने निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

अब सबकी निगाहें 7 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब बालोद कलेक्टोरेट के सामने हिन्द सेना अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी और भर्ती घोटाले के खिलाफ जोरदार हुंकार भरेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment