बलौदाबाजार: पलारी थाना क्षेत्र के रोहासी सागौन नर्सरी के जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। छापे के दौरान आधा दर्जन से अधिक जुआरी मौके पर धर दबोचे गए, जबकि पांच से ज्यादा आरोपी फरार हो गए।
गिरफ्तार जुआरियों में ओमप्रकाश बंजारे, बंशी राम पैकरा, राजू मांडल, चंद्रप्रकाश बंजारे, जगन प्रसाद यादव सलौनी, तुकेश पैकरा और जय किशन पैकरा शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 हजार रुपये नकद, ताश की कई गड्डियां और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जुआ एक्ट के तहत की गई है और सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार हुए जुआरियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की सराहना की और बताया कि यह जुए का अड्डा लंबे समय से इलाके में परेशानियों का कारण बन रहा था। पुलिस ने कहा कि जंगल में छिपकर जुआ चलाने की घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8189718
Total views : 8224607