बिलासपुर में तखतपुर टीआई का घिनौना खेल: पीड़ित और आरोपी दोनों से रिश्वत, तुरंत लाइन अटैच!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। तखतपुर थाना प्रभारी का घिनौना कारनामा सामने आया है। टीआई ने पीड़ित महिला से 30 हजार रुपए वसूले और फिर आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, तखतपुर की रहने वाली महिला छेड़छाड़ और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी। टीआई पहले रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करता रहा और फिर तीस हजार रुपए की मांग की। पीड़िता ने पहले ही 10 हजार रुपए दे दिए और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बाकी रकम देने का आश्वासन दिया।

इसके बाद टीआई ने एक आरोपी को पकड़ा, लेकिन लूट की धारा न लगाने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग कर उसे मुचलके पर छोड़ दिया।

पीड़ित महिला और उसके पति ने इस घिनौने खेल की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। नाराज एसएसपी ने टीआई को फटकारते हुए वसूली गई रकम महिला को दिलवाई और तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया। उनके स्थान पर विवेक पांडेय को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।

यह घटना स्पष्ट संदेश देती है कि पुलिस में किसी भी प्रकार की वसूली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment