रायपुर। नगर निगम ने देवपुरी मेन रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के पास संचालित अहाते को सील कर दिया है। यह कार्रवाई नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और जोन-10 टीम ने की।
नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शराब दुकान के आसपास गंदगी फैल रही है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि अहाता संचालक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से पैक पानी पाउच और डिस्पोजेबल सामान बेच रहा था।
नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर स्वास्थ्य अफसर तृप्ति पाणिग्रही और जोन-10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि देवपुरी इलाके में संचालित सभी शासकीय शराब दुकानों को सख्त नोटिस जारी किया जाएगा।
नगर निगम ने सभी प्रतिबंधित वस्तुएँ जब्त कर अहाते को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने चेताया कि इस तरह की गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231606
Total views : 8277934