अबूझमाड़ की घनी जंगलों में गूंजे गोलियों की आवाज़… 2 नक्सली ढेर, सीएम साय बोले—अंत करीब है!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार को सन्नाटे को चीरती गोलियों की आवाज़ गूंज उठी। सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ एक साहसिक अभियान चलाते हुए 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन के बाद इलाके में दहशत और सन्नाटा दोनों पसरे हुए हैं।

इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि—
“यह केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव नहीं, बल्कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला कदम है।”

सीएम साय ने यह भी विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना साकार होगा।

लेकिन… सवाल अभी बाकी है—
क्या यह मुठभेड़ केवल दो नक्सलियों तक सीमित है,
या जंगलों की गहराई में छिपा है और भी खूनी खेल जिसका परदाफाश होना अभी बाकी है?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *