GST उत्सव की शुरुआत: मोदी का 140 करोड़ जनता को ऐसा तोहफ़ा, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। नई GST दरें लागू होने के मौके पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा –
“आज से GST उत्सव प्रारंभ हुआ है। पीएम मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को उपहार दिया है और यह केवल मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। इस कदम से देश की जनता को सीधा लाभ होगा, उनका पैसा बचेगा, बचत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।”

 अब सिर्फ 2 स्लैब – 5% और 18%

आज यानी 22 सितंबर से घी, पनीर जैसे खाद्य पदार्थों से लेकर कार और AC जैसी बड़ी चीज़ों तक की कीमतें कम हो गई हैं। केंद्र सरकार ने 3 सितंबर को GST दरों में कटौती का ऐलान किया था, जो अब लागू हो गया है।
नई व्यवस्था में अब केवल दो GST स्लैब रहेंगे – 5% और 18%। टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

 ग्राफिक्स में देखें लिस्ट

रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले सामान पर कितना फर्क पड़ा है, यह ग्राफिक्स में साफ देखा जा सकता है। कुछ कंपनियों ने अभी तक नए रेट जारी नहीं किए हैं, इसलिए अनुमानित MRP को आधार बनाया गया है। इसमें कंपनियों और सेलर्स का डिस्काउंट शामिल नहीं है। यानी मार्केट में असल कीमतें और भी कम हो सकती हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *