एनटीपीसी तलईपल्ली में हिंदी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

घरघोड़ा : एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में 15 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी तलईपल्ली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि 14 से 29 सितंबर के बीच देशभर में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा भी राजभाषा हिंदी के प्रसार को बढ़ाने, प्रोत्साहित करने एवं इसे अधिक कुशल व प्रभावशाली बनाने और साथ ही साथ, इसके प्रति प्रेम को सतत संवर्धित करने के संदर्भ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण कर राजभाषा हिंदी के मान को और ऊंचा करने और इसके संवर्धन के प्रति सदैव ऊर्जावान और निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता जताई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *