काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर शिक्षा संभाग दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। इसका आदेश आज स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया।
उपाध्याय के खिलाफ सरगुजा में संयुक्त संचालक रहते हुए गंभीर अनियमितताओं, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे।
जांच में शिकायतें सही पाई गईं। विभाग ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219212
Total views : 8261821