9 सितंबर को सीएम साय की बड़ी कैबिनेट बैठक… बाढ़ पर क्या होगा बड़ा फैसला? जानें पूरी डिटेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए इस बैठक में राहत और पुनर्वास को लेकर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावितों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि और आवश्यक राहत सामग्री छत्तीसगढ़ को भेजी है। इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा –
“मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की इस घड़ी में आपका सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।”

अब सभी की निगाहें 9 सितंबर की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं कि इसमें बाढ़ पीड़ितों और राज्यहित के लिए कौन से बड़े फैसले सामने आते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment