रेत माफिया पर रातभर चली ‘रेत-रेड’! आरंग में 13 वाहन जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/आरंग।
रेत के अवैध कारोबार पर आखिरकार प्रशासन ने लोहे का हाथ रख ही दिया। रायपुर के आरंग क्षेत्र में देर रात खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 रेत से भरे वाहनों को जब्त कर लिया। सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन कर रहे थे।

 कार्रवाई कैसे हुई?

➡️ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश और
➡️ उप संचालक प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में
➡️ सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा की टीम ने
➡️ महानदी किनारे की रेत खदानों और आरंग के प्रमुख मार्गों पर पूरी रात दबिश दी।

टीम को 13 ऐसे वाहन मिले, जो बिना रॉयल्टी और वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रेत ले जा रहे थे। सभी वाहनों को खनिज अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।

 इनकी रही खास भूमिका:

  • जितेंद्र केशरवानी

  • जितेंद्र वर्मा

  • लुकेश वर्मा

इन अधिकारियों ने कार्रवाई को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

 अब क्या होगा?

???? सभी वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
???? मामले की जांच जारी है, और अन्य रेत खदानों पर भी नजर रखी जा रही है।

 सवाल उठता है:

  • क्या ये सिर्फ एक छापा था या रेत माफियाओं पर चलने वाली लंबी जंग की शुरुआत?

  • क्या प्रशासन अब लगातार निगरानी करेगा या फिर सब कुछ फिर से पहले जैसा हो जाएगा?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *