कविता चौराहे पर,के संस्थापक राकेश गुप्त “निर्मल” को मिला भगवत प्रसाद स्मृति सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली को गौरवान्वित करने वाले कवि राकेश को समाज कल्याण एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पंजीकृत मुंबई द्वारा किया गया सम्मान।

मेयर्स सभागार जूहू लेन अंधेरी पश्चिम मुंबई महाराष्ट्र में संस्था का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एवं मुख्य अतिथि बेलारूस गणराज्य के महावाणिज्य दूत अलियाक्सांद्र मात्सको,मुंबई महानगरपालिका की कमिश्नर डॉक्टर भाग्यश्री कापसे एवं पदम् श्री उदय देशपांडे रहे।

इस कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों के पत्रकार, साहित्यकार एवं कलाकारों को विभिन्न अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव लेखिका समाजसेवी शशि दीप के पूज्य पिता की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान इस वर्ष यह गौरव मुंगेली छत्तीसगढ़ के कवि राकेश गुप्त “निर्मल” को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संगठन प्रमुख द्वारा शाल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर कवि निर्मल को सम्मानित किया गया। मुंगेली के कवि को राष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मान से जिले के साहित्य प्रेमियों में हर्ष की लहर है। नगर वासियों का कहना है कि निर्मल जी ने यह सम्मान प्राप्त कर नगर को भी गौरवांवित किया है।

कवि राकेश गुप्त “निर्मल” की इस उपलब्धि पर चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली के पूर्व अध्यक्ष जेठमल कोटडिया, प्रोफेसर अशोक गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश प्रसाद देवांगन,ज्वाला प्रसाद कश्यप, देवेंद्र सिंह परिहार, शंकर ताम्रकार एवं कामता प्रसाद गुप्ता भेंट कर अपनी प्रसन्नता जाहिर कर बधाई दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment