पुलिस ने बलवा मामले में 11 आरोपियों को पकड़ा, 3 बाल अपचारी शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर ब्यूरो चीफ A.P.Das

सूरजपुर। ग्राम रामेश्वरम् में जन्माष्टमी के अवसर पर हुए विवाद के मामले में थाना रामानुजनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें 3 बाल अपचारी भी शामिल हैं।

ग्राम रामेश्वरम् निवासी जवाहिर लाल ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर नाच-गाने के समय दीपक दास और मिलन दास (निवासी लक्ष्मीपुर) के साथ उनका और अन्य दो युवकों का विवाद हुआ था। अगले दिन 21 अगस्त 2025 को दीपक दास और उसके साथियों ने एक राय होकर उनके घर में घुसकर मारपीट की।

शिकायत पर थाना रामानुजनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने 23 अगस्त 2025 को दबिश देकर आरोपी दीपक दास उर्फ बंटी बाबा, राजेश साहू, प्रीतिशंकर उर्फ हिमांशु उर्फ गौरीशंकर, अनुज साहू उर्फ राजू, लवकेश पंडो, सूरज टोप्पो, पीकेश कुमार, नरेन्द्र मिर्रे और 3 बाल अपचारियों को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि 3 बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र साहू, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक निमेश शर्मा, आरक्षक विजय राजवाड़े, मितेश मिश्रा, राजकुमार नायक और अमलेश्वर कुमार की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *