रवि शर्मा सहायक कमांडेंट की अगुवाई में सीआरपीएफ 217 बटालियन का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों के दिलों को छू गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रवि शर्मा सहायक कमांडेंट की अगुवाई में सीआरपीएफ 217 बटालियन का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों के दिलों को छू गया

कोटा (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों तक न केवल सुरक्षा बल्कि सेवा और सहयोग भी पहुंचे, इसी उद्देश्य से सीआरपीएफ 217 बटालियन द्वारा 24 अगस्त को एक भव्य सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व एसी रवि शर्मा ने किया।

शिविर में भारी संख्या में ग्रामीण, स्कूल के बच्चे, युवा और महिलाएं शामिल हुए। उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही रेडियो और उपयोगी सामग्री भी वितरित की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन की छोटी लेकिन जरूरी जरूरतों को पूरा किया जा सके।

एसी रवि शर्मा सहायक कमांडेंट ने इस मौके पर कहा कि — “यह शिविर सिर्फ इलाज का माध्यम नहीं बल्कि मानवता का संदेश लेकर आया है। हमारा प्रयास है कि गांव के लोग सरकार और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें।”

सीआरपीएफ 217 बटालियन की इस पहल को लेकर ग्रामीणों में गहरी खुशी और विश्वास का माहौल देखा गया। छोटे-बड़े गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने बटालियन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां गांवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं।

रवि शर्मा एसी, सीआरपीएफ 217 बटालियन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम — ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, दवाइयां और सहयोग
सीआरपीएफ के इस मानवीय अभियान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुरक्षा बल केवल सीमाओं की रक्षा करने वाली ताकत नहीं, बल्कि समाज के उत्थान और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली शक्ति भी है।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *