मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व मे फिट इंडिया मिशन के तहत ‘Sunday of on cycle’ का आयोजन किया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

फिट इंडिया मिशन साइकिलिंग अभियान के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा सायकल चलाकर शारीरिक रूप से फिट रहने हेतू जागरूकता किया गया

मुंगेली पुलिस ने साइकिलिंग करते हुये लगाये नारे “फिटनेस का डोज, आधा घण्टा रोज”

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- खेलो इंडिया योजना के फिट इंडिया पहल के तहत और फिटनेस को हमारी दिनचर्या मे शामिल करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री, भारत सरकार के इस अभियान को स्वास्थ्य एवं तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने हेतू पुरे भारत में आज ‘Sunday of on cycle’ का आयोजन किया गया।

इसी परिपालन मे मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे मुंगेली पुलिस के द्वारा फिट इंडिया मिशन साइकिलिंग अभियान के तहत ‘Sunday of on cycle’ का आयोजन किया गया, जिसमे अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली सालिक राम धृतलहरे, रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा बघेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरी. अमित गुप्ता, उपनिरी. गिरजाशंकर यादव, एवं जिला मुंगेली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सायकल पर रेस्ट हाउस मुंगेली से दाउपारा चौक होते हुये कलेक्ट्रेड, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल चलाया गया और मुंगेली पुलिस के द्वारा साइकिल चलाते हुये “फिटेनस का डोज, आधा घण्टा रोज” का नारा लगाया गया, आम जनता को फिटनेस एवं दैनिक शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे मे जागरूक किया गया।

कार्यक्रम दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा बताया गया कि साइकिल चलाना फिटनेस को दैनिक दिनचर्या मे शामिल करने के सबसे सुलभ और प्रभावी तरीकों मे से एक है जो सहनशक्ति मे वृद्धि, तनाव में कमी और हृदय स्वास्थ्य मे सुधार जैसे लाभ प्रदान करता है, प्रतिदिन सुबह लगभग 30 मिनट सायकल चलाने एवं शारीरिक रूप से फिट रहने की अपील की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *