पैरालीगल वालेंटियर्स का ओरियेंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष नीना आशापुरे की अध्यक्षता में दिनांक 23.08.2025 को पैरालीगल वालेंटियर्स की प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भौतिक एवं वर्जुअल माध्यम से एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर रतलाम में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में माननीय अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् माननीय अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी नवीन चयनित पैरालीगल वालेंटियर को उनके नये नाम अधिकार मित्र होने से चयनित होने की शुभकामनाएं दी एवं सभी को अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि पीएलव्ही न्याय को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करने में अहम भूमिका निभाते है। अधिकार मित्र के बारे में बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों का हनन होने से बचाने वाला अधिकार मित्र कहलाता है।

विशेष न्यायाधीश चुण्डावत द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि पीएलव्ही प्रत्येक ग्राम से लेकर शहरी क्षेत्र तक न्यायालयीन प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करते है और नालसा एवं सालसा के मंशानुसार कार्य भी करने में मदद करते हैं।

नीरज पवैया सचिव/न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा सालसा एवं नालसा द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समस्त पीएलव्ही के लिए निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र मंे इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और आगामी 13.09.2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी जावे जिससे कि आमजन लोक अदालत में अपने- अपने प्रकरणों को राजीनामा हेतु पेश कर सके और समय एवं पैसा की बचत कर लाभ उठा सके।


साथ ही बताया कि लोक अदालत में जो प्रकरण निराकृत होता है तो उसकी कोई अपील नहीं होती और कोर्ट फीस भी वापिस मिल जाती है। उक्त ओरियेंटेशन प्रशिक्षण में पुराने पीएलव्ही द्वारा सचिव महोदय को अपनी समस्याओं के बारे में बताया, जिनका निराकरण किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी द्वारा माननीय राज्य प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के बारे में बताया कि उक्त कार्यक्रम 15 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर दिनांक 15.09.2025 तक जारी है, जिसमें समस्त पीएलव्ही अपनी-अपनी भागीदारी निभा सकते हैं और शासकीय स्थल पर पौधा रोपण कार्यक्रम करवा सकते हैं। सभी रोपित किये गये पौधों को निसर्ग एप में अपलोड जरूर करे। उक्त प्रशिक्षण में जिला मुख्यालय के पीएलव्ही भौतिक रूप से एडी आर सेंटर एवं तहसील न्यायालय एवं तीनों जेल पैरालीगल वालेंटियर्स संबंधित जेल एवं तहसील न्यायालय जावरा, आलोट एवं सैलाना में वीडियो कॉन्फेंसिग के माध्यम से भाग लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *