52 लाख कैश. इनोवा कार, सोने-चांदी के जेवर, धन कुबेर निकला बिहार का इंजीनियर, चौंक गई EOU

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद राय के पटना के भूतनाथ रोड स्थित आवास पर शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को छापेमारी की. विनोद राय सीतामढ़ी में पदस्थापित हैं और मधुबनी जिले का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.

उनके खिलाफ लंबे समय से अवैध कमाई और बेनामी संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं. कैश और गहने बरामद होने के बाद विनोद राय को गिरफ्तार कर लिया गया.

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जले हुए नोटों को घर के टॉयलेट के पाइप से बरामद किया गया है. घर के सारे नाले जले हुए नोटों से जाम हो गए थे, नगर निगम की टीम नाले की सफाई करके नोट निकालने में जुटी और निकाली. छानबीन के दौरान यह सामने आया कि घर में रखी भारी मात्रा में नकदी को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई. इनके आवास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद हुए हैं, जिसकी जांच साइबर फॉरेंसिक टीम से कराई जा रही है.

पानी की टंकी में रखे गए थे 500 रुपये के नोट

घर की तलाशी के क्रम में पानी की टंकी में छुपाकर रखे गए 39,50,000 रुपये मिले. यह सारे 500 रुपये के नोट थे. कुछ पैसे मिले जो क्षतिग्रस्त एवं जले हुए थे. इसको मिला दिया जाए तो कुल 52,00,000 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. इसके अतिरिक्त लगभग 26 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, चल एवं अचल संपत्ति के दस्तावेज एवं इनोवा क्रिस्टा गाड़ी बरामद की गई है.

इंजीनियर की पत्नी ने टीम से किया अभद्र व्यवहार

आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार सत्यापन एवं तलाशी के लिए जब टीम विनोद राय के आवास पहुंची तो उनकी पत्नी ने घर में प्रवेश करने के दौरान बाधा उत्पन्न किया. अभद्र व्यवहार किया. पत्नी के विरूद्ध भी कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *