बिलासपुर छत्तीसगढ़ में 5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स24*7in बिलासपुर

बिलासपुर छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेशभर में आज करीब 5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलमबंद और कार्यबंद आंदोलन करते हुए सरकारी दफ्तरों का बहिष्कार किया। फेडरेशन ने साफ तौर पर चेताया है कि यदि उनकी मांगों को लेकर सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील हो सकता है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ता वृद्धि को तत्काल लागू करने की मांग सबसे ऊपर है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार के समतुल्य 2% महंगाई भत्ता राज्य में भी उसी तिथि से लागू किया जाए। इसके साथ ही वर्ष 2019 से लंबित पड़ी राष्ट्रीय पेंशन योजना को पुरानी पेंशन योजना से प्रतिस्थापित करने की मांग की गई है।

कर्मचारियों ने समयमान वेतनमान में पारदर्शिता लाने, 8, 16, 24 और 30 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर पदोन्नति का लाभ देने, सहायक शिक्षकों और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को द्वितीय समयमान वेतनमान देने तथा केशलैस चिकित्सा सुविधा शुरू करने जैसी मांगे भी रखी हैं।

इसके अतिरिक्त अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों की नियमितीकरण प्रक्रिया सरल करने, 10% सीलिंग समाप्त करने, दैनिक वेतनभोगियों के स्थायीत्व, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने और मध्यप्रदेश की तर्ज पर 300 दिन अर्जित अवकाश नगद भुगतान जैसी सुविधाएं देने की भी मांग की गई है।

फेडरेशन ने सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप ले सकता है और कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *