स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्वास्थ्य केंद्र पुरूर का किया निरीक्षण, 68 लाख की घोषणाएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद, 21 अगस्त 2025
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान गुरूर विकासखंड स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पुरूर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कुल 68 लाख रुपये की घोषणाएं कीं।

मंत्री जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान उपस्वास्थ्य केंद्र पुरूर में मरीजों की सुविधा के लिए 5 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 40 लाख रुपये और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा, गुरूर विकासखंड के दो अन्य उपस्वास्थ्य केंद्रों में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई।

मरीजों से सीधा संवाद, व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन

मंत्री जायसवाल ने अस्पताल के पंजीयन कक्ष, ओपीडी और वार्डों का निरीक्षण करते हुए अस्पताल की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पंजीयन कक्ष में पहुँचकर मरीजों की दैनिक संख्या, भर्ती की स्थिति और इलाज की प्रक्रिया की समीक्षा की।

वार्ड में भर्ती मरीजों से भोजन, नाश्ता, पेयजल, दवाइयों और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के बारे में सीधे संवाद किया और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने अस्पताल परिसर के शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा भाव से कार्य करने की अपील

स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर उपस्थित डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिया कि वे अस्पताल की साफ-सफाई, समय पर दवा वितरण, मरीजों की देखभाल और उपचार की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा:

“चिकित्सीय कार्य मानव सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ा हुआ है। सभी स्वास्थ्यकर्मी मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।”

स्थानीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

यह निरीक्षण और घोषणाएं स्पष्ट करती हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए गंभीर और प्रतिबद्ध है। मंत्री की यह पहल न केवल पुरूर, बल्कि पूरे गुरूर ब्लॉक के नागरिकों के लिए राहत की खबर है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *