‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’: जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

35 चिन्हांकित ग्रामों में बनेगा 01-01 आदि सेवा केन्द्र

जिले के 22 हजार 890 से अधिक जनजातीय नागरिकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- आदिवासी विभाग द्वारा संचालित ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अंतर्गत आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े हुए प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ तथा सेवा, समर्पण और संकल्प से प्रेरित है।


कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि केन्द्र शासन द्वारा जनजातीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह नई पहल की शुरुआत की गई है। यह अभियान आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक व्यापक प्रयास है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के तीनों विकासखण्डों के 35 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के 05 हजार 498 परिवार के 22 हजार 890 से अधिक जनजातीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिले में कुल 35 चिन्हांकित ग्रामों में 01-01 आदि सेवा केन्द्र (एकल खिड़की सेवा केन्द्र) का निर्माण किया जाएगा, जिसे “वन-स्टॉप सेवा केंद्र” के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों पर विभागीय संपर्क विवरण, योजनाओं की जानकारी, शिकायत निवारण रजिस्टर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इसके साथ ही आदि सेवा केन्द्र के माध्यम से संबंधित ग्राम के विकास, अधोसंरचना एवं बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति करने के लिए इन सभी के द्वारा संयुक्त रूप से अभिसरण के माध्यम से ग्राम विकास योजना बनाया जाएगा।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रभाकर पांडेय ने कहा कि ‘आदि कर्मयोगी योजना’ का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं की क्रियान्वयन प्रणाली को दुरुस्त करना है। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों को अपने प्रशिक्षण के अनुभव को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने कहा।

अभियान के अंतर्गत आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी के माध्यम से जनजातीय गॉवों में विभिन्न योजनाओं में क्रिटिकल गेप को चिन्हांकित कर योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने ली प्रेसवार्ता, अभियान के संदर्भ में दी जानकारी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर ‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी। उन्होंने योजना का उद्देश्य, जिले में क्रियान्वयन सहित अभियान के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर-राजेन्द्र गुप्ता, संबंधित अधिकारी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *