राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में रतलाम जिले की टीम को किया सम्मानित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सीईओ जिला पंचायत श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कर कमलों से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम-भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान समारोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में कलेक्टर सहित रतलाम जिले की पूरी टीम को सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधि के रूप में सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव एवं टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

समारोह में टीम से सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, जिला योजना अधिकारी बाल कृष्ण पाटीदार, सीईओ जनपद पंचायत बाजना मनीष भंवर, बीएमओ बाजना डॉ. हिमांशु राव एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास बाजना अंकिता पंड्या को भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले के बाजना विकासखंड में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम योजना अंतर्गत संपूर्णता अभियान का संचालन 4 जुलाई 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक किया गया। इस अभियान में नीति आयोग द्वारा निर्धारित कुल 6 प्रमुख संकेतकों पर सघन रूप से कार्य किया जा कर 5 संकेतक में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाकर सेचुरेशन की स्थिति प्राप्त की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत तीन संकेतकों पर कार्य किया गया। पहली तिमाही के भीतर (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, लक्षित जनसंख्या (30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) की तुलना में मधुमेह की जांच करवाने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत, लक्षित जनसंख्या (30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) की तुलना में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की जांच करवाने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत पर कार्य किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, कृषि विभाग द्वारा मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य की तुलना में तैयार किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण का प्रतिशत, सामाजिक विकास विभाग (एनआरएलएम) स्वयं सहायता समूह को रिवॉल्विंग फंड प्राप्त होने का प्रतिशत के संकेतकों पर कार्य किया।

इसी सतत, समन्वित एवं केंद्रित प्रयास का प्रतिफल यह रहा कि प्रथम पाँच संकेतकों पहली तिमाही के भीतर एएनसी के लिए पंजीकरण, मधुमेह की जांच, उच्च रक्तचाप की जांच, पूरक पोषण प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया, जो विकासखंड बाजना की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। साथ ही 6 वे संकेतक एनआरएलएम के अंतर्गत एसएचजी को रिवॉल्विंग फंड में भी 91.77 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। यह सफलता स्थानीय प्रशासन, विभिन्न विभागों के समन्वय और समर्पित मैदानी अमले की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *