शहर महिला कांग्रेस की जनता से अपील वोट चोरी देखी या सुनी हो तो? हमें बताइए और लोकतंत्र को बचाइए – अध्यक्ष कुसुम चाहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम शहर महिला कांग्रेस की बैठक नव नियुक्त अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के आतिथ्य में महिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुसुम चाहर समेत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कुसुम चाहर ने जनता से लोकतंत्र की रक्षा हेतु आगे आने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी ने वोट चोरी होते देखी या सुनी है, तो उसकी जानकारी तुरंत साझा करें। लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आना चाहिए यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सच सामने लाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वोट चोरी से संबंधित घटनाओं की जानकारी kusumchahar@hotmail.com पर भेजें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारीयों ने अध्यक्ष का स्वागत किया।

साथ ही सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, नरेंद्र जोशी एवं हरविंदर नांद्रा का भी स्वागत किया गया। अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से जुड़ने, पार्टी की नीतियों को समझाने और जनसमर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाएं समाज की समस्याओं को गहराई से समझकर उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाती हैं, इसलिए संगठन सृजन से महिला शक्ति को जोड़ा जाये।

नवनियुक्त अध्यक्ष वर्मा ने शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘मैडम बेहद सक्रिय हैं और हर गतिविधि में उनकी भागीदारी रहती है।” बैठक में उपाध्यक्ष आशा रावत, उपाध्यक्ष कविता महावर, महामंत्री राधा प्रजापत, ब्लॉक प्रभारी हिना खान, ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज, सचिव रेखा सोलंकी, आयशा कुरैशी, ताज मंसूरी, आरिफा कछवाया, सचिव मनोरमा परमार, योगेश चौहान, जूही सोलंकी, सीमा चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता महिलाएं उपस्थित रहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *