रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद रोज रात को जमकर बारिश हो रही है। रात में हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक भी आ रही है। बुशवार की रात भी राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में जमकर बारिश हुई है। बुधवार रात में हुई भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरूवार की सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, प्रदेश के कई जिलों में आज जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236134
Total views : 8283540