क्या Google के Pixel 10 Pro XL का मुकाबला कर पाएगा iPhone 17 Pro Max? डिजाइन से लेकर कैमरा तक हर डिटेल जानें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Google ने बुधवार रात को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 Pro XL लॉन्च कर दिया है. डिजाइन से यह भले ही Pixel 9 Pro XL जैसा दिख रहा है, लेकिन इसे कई बड़ी अपग्रेड के साथ उतारा गया है.

इस फोन का सीधा मुकाबला iPhone 17 Pro Max से होने वाला है, जो अगले महीने लॉन्च हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये दोनों फोन डिजाइन से लेकर कैमरा सेटअप तक में एक-दूसरे के मुकाबले कहां खड़े हैं.

डिजाइन और साइज

आईफोन 17 प्रो मैक्स के पुरानी डिजाइन लैंग्वेज के साथ ही लॉन्च होने की संभावना है. हालांकि, इस बार यह फोन रियर में रेक्टेंगुलर शेप वाले बड़े कैमरा आईलैंड के साथ आएगा. लगभग कुछ ऐसी ही डिजाइन लैंग्वेज पिक्सल 10 लाइनअप की है. आईफोन 17 प्रो मैक्स में पिक्सल स्मार्टफोन की तुलना में कैमरा कंट्रोल और एक्शन बटन समेत ज्यादा बटन होगी. साइज की बात करें तो 17 प्रो मैक्स 8.73 mm के साथ पिक्सल (8.5mm) की तुलना में थोड़ा मोटा होगा.

डिस्प्ले

17 प्रो मैक्स के 6.9 इंच के लिक्विड रेटिना XDR स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है. यह प्रोमोशन रिफ्रेश को सपोर्ट करेगा और फेसआईडी सिस्टम के साथ आएगा. दूसरी तरफ पिक्सल 10 प्रो XL में 6.8 इंच का सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3300 निट्स है. इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

परफॉर्मेंस

17 प्रो मैक्स में A19 प्रो चिप दी जाएगी, जो मोबाइल परफॉर्मेंस को एक अलग लेवल पर ले जाएगी. इससे बैटरी एफिशिएंसी में भी सुधार होने की उम्मीद है. पिक्सल हैंडसेट की बात करें तो इसमें टेंसर G5 चिप दी गई है. नया आईफोन मॉडल 12GB बेस RAM के साथ आ सकता है, वहीं पिक्सल स्मार्टफोन 16GB RAM के साथ लॉन्च हुआ है.

कैमरा

आईफोन 17 प्रो मैक्स में 48MP का मेन सेंसर और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है. ऐसी उम्मीद है कि इस बार ऐप्पल इसमें 48MP का पेरिस्कोप कैमरा भी दे सकती है. इसकी तुलना में गूगल के नए स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP का ही पेरिस्कोप लेंस मिलता है.

बैटरी

बैटरी के मामले में पिक्सल फोन बाजी मारता नजर आ रहा है. इसे 5200mAh की बैटरी से लैस किया गया है. यह 45W वायर्ड और 25W Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह अब तक का सबसे तेज चार्ज होने वाला पिक्सल फोन है. दूसरी तरफ अभी तक आईफोन 17 प्रो मैक्स की बैटरी डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन 16 प्रो मैक्स में कंपनी ने 4,685 mAh की बैटरी दी थी, जो उसकी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी थी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *