पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी रोते हुए बोला-ˈ मैं बच्चों को संभाल लूंगा जाओ तुम खुश रहो

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। ऐसा कहा जाता है कि यह रिश्ता सात जन्मों का रिश्ता होता है। लेकिन कभी-कभी कुछ कारणों से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में कुछ विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच दरारे आने लगती हैं।

हर कोई यही चाहता है कि उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल व्यतीत हो। विवाह में रिश्ते का स्थाई होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि दो लोग एक दूसरे के लिए कितने समर्पित हैं।

कभी-कभी पति पत्नी के बीच चल रहा तनाव कुछ दिनों के बाद खत्म हो जाता है, तो कई बार इतनी परेशानियां बढ़ जाती हैं कि रिश्ता टूटने तक की कगार पर आ जाता है। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें करवा चौथ पर पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। जी हां, पूरा सीन बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” स्टाइल में हुआ।

पति ने करवाई बीवी की आशिक संग शादी

जब लोगों को इस मामले के बारे में पता चला तो उनका यही कहना था कि कैसे एक पति उस लड़की का हाथ दूसरे के हाथ में दे सकता है, जिसे वह खुद सात फेरे लेकर अपना हमसफर बनाता है। वह तो फिल्मी सीन था। लेकिन बिहार में हुई ऐसी ही एक घटना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जो भी लोग इस बारे में जान रहे हैं वह काफी हैरान हो गए।

जी हां, करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए हर सुहागिन महिला पूजा करती है और प्रार्थना करती है कि उनका पति जीवन भर साथ निभाए। इसके साथ ही इस दिन पत्नियां अपनी पसंद का गिफ्ट अपने पति से लेना चाहती हैं। लेकिन किसी का पति करवा चौथ पर अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप देगा ऐसा तो केवल फिल्मों में ही अब तक देखने को मिला।

दरअसल, आज हम आपको जिस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में बता रहे हैं, यह बिहार के भागलपुर से जुड़ा हुआ है, जहां पर बीते करवा चौथ पर 4 बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से शादी करने की अनुमति दे दी और इसके साथ ही पति ने यह कहा कि “जाओ तुम शादी करके खुश रहो, मैं बच्चों को संभाल लूंगा।”

पति के अनोखे प्यार की यह अजीबोगरीब कहानी

दरअसल, बिहार के भागलपुर जिले सुल्तानगंज से जुड़ी इस अजीबोगरीब कहानी में यहां के गनगनिया गांव में श्रवण नाम के युवक की शादी 10 साल पहले साल 2012 में बांका जिले की निवासी पूजा से हुई थी। यह दोनों चार बच्चों के माता-पिता हैं। अक्सर पूजा अपने मायके आती-जाती रहती थी। इसी दौरान पूजा का दिल पड़ोस के छोटू के लिए धड़कने लगा। करीब 5 साल से दोनों की प्रेम कहानी का सिलसिला चल रहा था

 वहीं जब पूजा ने करवा चौथ से एक दिन पहले यानी 12 अक्टूबर को अपने पति श्रवण से यह कहा कि वह छोटू से बेइंतहा प्यार करती है। उसने करवा चौथ के एक दिन पहले अपने पति को सारी सच्चाई बता दी। वहीं श्रवण ने भी अपनी पत्नी की बात सुनी और वह नाराज नहीं हुआ। उसने पूजा के प्यार की क़द्र की और सरपंच-मुखिया के साथ पंचायत बुला ली और सबके सामने पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में सौंप दिया।

जानिए पूजा और श्रवण ने क्या-क्या कहा

 पूजा का ऐसा बताना है कि 16 साल की उम्र से ही वह छोटू से प्यार करने लगी थी। लेकिन उसकी शादी दूसरी जगह करा दी गई थी। पूजा का ऐसा मानना है कि सच्चा प्यार तो उसे अब मिला है। अब वह अपना घर बसाएगी। वहीं पति श्रवण ने अपनी पत्नी को भेजते हुए कहा कि “जाओ तुम खुश रहो, मैं चारों बच्चों की देखभाल कर लूंगा।” आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि चारों बच्चों की उम्र 2 से 8 साल के बीच की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *