रात को ले जा रहा था भगाकर जब हो गई सुबहˈ तो प्रेमिका का चेहरा देखकर पांव तले खिसक गई ज़मीन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एक युवक की इंटरनेट मीडिया पर युवती से बातचीत और फिर दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। अलग दुनिया बसाने का सपना पूरा करने लिए युवती प्रेमी के साथ घर से भाग निकली। रास्ते में युवती का चेहरा देखा तो प्यार का जुनून उतर गया।

युवक ने प्रेमिका को उसके घर भिजवाने के लिए सुरीर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सादाबाद पुलिस दोनों को साथ ले गई।प्रेमिका का असली चेहरा देखकर उड़ गए प्रेमी के होश। प्रतीकात्मक तस्वीर

संवाद सूत्र, सुरीर। एक युवक की इंटरनेट मीडिया पर युवती से बातचीत और फिर दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। अलग दुनिया बसाने का सपना पूरा करने लिए युवती प्रेमी के साथ घर से भाग निकली। रास्ते में युवती का चेहरा देखा तो प्यार का जुनून उतर गया। युवक ने प्रेमिका को उसके घर भिजवाने के लिए सुरीर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सादाबाद पुलिस दोनों को साथ ले गई।

यह है पूरा मामला

हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र की एक युवती ने चेहरा बदल कर इंटरनेट मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अकाउंट बना रखा है। बातचीत के दौरान पटेल नगर दिल्ली निवासी युवक से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाकर एक-दूसरे के होने के वादे कर लिए।

रास्ता भटकते हुए पहुंचे मांट

प्यार के जुनून में युवती प्रेमी युवक के साथ घर से भागने को तैयार हो गई। शनिवार को प्रेमी युवक दिल्ली से सादाबाद पहुंच गया। मौका पाकर युवती भी घर से भाग कर प्रेमी युवक के पास आ गई। रात में दोनों रास्ता भटकते हुए मांट के पास पहुंच गए। तब तक सुबह हो गई।

एक झटके में उतर गया प्यार का जुनून

प्रेमी ने प्रेमिका का चेहरा देखा तो उसके होश उड़ गए। प्यार का जुनून उतर गया। उसने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर जो फोटो लगा है, उससे युवती का चेहरा बिल्कुल अलग है। रविवार दोपहर प्रेमी युवक कोतवाली सुरीर पहुंच गया। पुलिस को बताया, युवती उसके साथ भाग कर आई है। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। युवती को उसके घर भिजवाने को कहा। पूछताछ में युवती ने अपने साथ युवक द्वारा किसी तरह का गलत काम न करने की बात बताई। सुरीर पुलिस की सूचना पर सादाबाद थाने के उपनिरीक्षक महेश कुमार दोनों को अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, दोनों को थाना सादाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *