बाजना के छात्रावास में एक साथ 35 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में किया भर्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम एकलव्य बालिका छात्रावास की बालिकाओं के बीमार होने की सूचना मिलते ही तत्काल जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलासरे एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह को उपचार की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि एकलव्य बालिका छात्रावास बाजना मे 10-15 साल की बालिकाओं को सर्दी, खांसी, बुखार के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में 22 बालिकाओं को भर्ती कर लक्षण के आधार पर उपचार किया गया। जिसमें हाई ग्रेड फीवर (बुखार) के कारण 9 बालिकाओं को मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया, उनका उपचार किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे, एस डी एम मनीष जैन, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर जीवन चौहान मेडिकल स्पेशलिस्ट, एम डी पेडियाट्रिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर अटल चौधरी, एपिडेमियोलॉजीस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल मौके पर पहुंचे।

जिला रतलाम की टीम ने उपस्थित होकर सभी बालिकाओं का हेल्थ चेकअप एवं उपचार किया। प्राइमरी लेवल पर बीएमओ डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा, डॉ. पवन कुमावत द्वारा आवश्यक उपचार किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *