रायपुर:छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों को शामिल करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। विधायक राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने आज राजभवन में आयोजित समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद तीनों मंत्रियों को दिल्ली तलब किया गया है, जिसके लिए स्टेट गैरेज से विशेष तीन वाहन राजभवन भेजे गए। इससे यह संकेत भी मिल रहा है कि मंत्रियों की जिम्मेदारियों को लेकर जल्द ही केंद्र स्तर पर चर्चा हो सकती है।
शपथ के बाद मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया और आधिकारिक बयान के माध्यम से तीनों नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई दी। उन्होंने कहा:
“आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर, विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। सभी साथियों को शुभेच्छा।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164989
Total views : 8190808