पार्सल बम साज़िश का भंडाफोड़ : स्पीकर में छिपा 2 किलो आईईडी बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क का खुलासा

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई :
केसीजी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गंडई में पार्सल बम साज़िश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पीकर के अंदर छिपा 2 किलो का इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला तब सामने आया जब गंडई के एक दुकान पर गिफ्ट पैक्ड संदिग्ध पार्सल पहुँचा। पार्सल पर फर्जी इंडिया पोस्ट का लोगो और पता अंकित था तथा यह मानपुर (थाना गंडई) निवासी अफसार खान के नाम से आया था। प्राप्तकर्ता को शक होने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बम स्क्वॉड की जाँच में स्पीकर के अंदर छुपा आईईडी बरामद किया गया।

तकनीकी परीक्षण में पाया गया कि विस्फोटक तभी सक्रिय होता जब स्पीकर को बिजली से जोड़ा जाता। करंट मिलते ही डिटोनेटर सक्रिय होकर विस्फोट करता। इसमें जेलाटिन स्टिक मुख्य विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल की गई थी। विस्फोट के बाद स्पीकर का आवरण घातक छर्रों में बदल जाता।

जाँच में खुलासा हुआ कि आरोपी विनय वर्मा ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर आईईडी तैयार किया था। इस साजिश के पीछे अफसार खान की हत्या का मकसद था, वहीं विस्फोटक दुर्ग जिले की एक पत्थर खदान से अवैध रूप से लाए गए थे।

परमेंश्वर वर्मा ने जेलाटिन खरीद के लिए ₹6,000 दिए।

विनय वर्मा ने आईईडी बनाकर पार्सल तैयार किया।

गोपाल वर्मा ने डिलीवरी में सहयोग किया।

खिलेश वर्मा ने फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो और पता तैयार किया।

घासीराम वर्मा ने आपूर्तिकर्ताओं से विस्फोटक पहुँचाया।

आपूर्तिकर्ता गोपाल सतनामी और दिलीप धिमर से पुलिस ने 60 जेलाटिन स्टिक और 2 डिटोनेटर भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपी

1. विनय वर्मा (20), निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़

2. परमेंश्वर वर्मा (25), निवासी चीचा, थाना लिटिया, दुर्ग

3. गोपाल वर्मा (22), निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़

4. घासीराम वर्मा (46), निवासी केसला, थाना खैरागढ़

5. दिलीप धिमर (38), निवासी मात्रा, थाना नंदिनी नगर अहिवारा

6. गोपाल खेलवार, निवासी पथरिया, थाना नंदिनी नगर अहिवारा

7. खिलेश वर्मा (19), निवासी बाज़ार अतरिया, थाना खैरागढ़

बरामद सामग्री

2 किलो आईईडी (स्पीकर में छिपा)

60 जेलाटिन स्टिक

2 डिटोनेटर

फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो व पता संबंधी सामग्री

मामला एफआईआर क्रमांक 277/2025 थाना गंडई में दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विस्फोटकों के अवैध व्यापार और डायवर्जन में संलिप्त अन्य लोगों पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *