रायपुर। प्रदेश का मुखिया सिर्फ शासन का प्रतिनिधित्व नहीं करता बल्कि वह प्रदेश की जनता के सुख दु:ख का साथी भी होता है। आज जगदलपुर में शहीदों के परिजनों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जयसिंह के नाती को बड़ी आत्मीयता से गोद में उठाकर दुलार किया।
नन्हा तेजस भी मुख्यमंत्री की गोद में मुस्कुराता हुआ निश्चिंत बैठा है, मानो उसे यह ज्ञात हो गया है कि प्रदेश के साथ साथ उसका भविष्य भी अब सुरक्षित हाथों में है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में नारायणपुर जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में जय सिंह शहीद हो गए थे।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234914
Total views : 8281998