NEET प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, नई FIR पर भी रोक

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक के विरोध में दिल्ली समेत देशभर में हुए छात्र प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने अनुच्छेद 142 के तहत प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने को कहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस उन 2,873 लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को जारी रखेगी, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अदालत ने कहा कि यदि अन्य राज्यों में भी इसी मामले से संबंधित FIR दर्ज हैं और उनकी जानकारी अभी अदालत को नहीं दी गई है, तो उन्हें भी रद्द किया जाए और जांच बंद की जाए। साथ ही, NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ नई FIR दर्ज नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *