कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई को लेकर 46 आवेदन पर हुई सुनवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एडीएम डॉ. आश्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 46 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक ईश्वरलाल पिता रतनलाल निवासी धमोत्तर तहसील रतलाम ने बताया कि मेरे पिताजी के पास कृषि भूमि में से मुझे मेरा हिस्सा नहीं दिया जा रहा है प्रकरण के निराकरण के लिए तहसीलदार रतलाम को निर्देशित किया गया। आवेदक रामलाल ग्राम दूधिया तहसील आलोट ने आवेदन देकर अपनी जमीन पर कब्जा दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया।

निराकरण के लिए तहसीलदार आलोट को निर्देशित किया गया। रतलाम के खटीक मोहल्ला निवासी ललीता बाई पति भारत ने आवेदन देकर कहा कि पुत्र और मेरी बहु आए दिन मेरे साथ मारपीट और गालीगलौज कर मुझे अपने घर से निकाल देते है व मुझे परेशान करते है।

निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। ग्राम चिकलाना के प्रार्थी राजेन्द्र सिंह पिता सज्जन सिंह ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम चिकलाना में मुझे मेरी निजी भूमि पर बालाराम पिता दलाब द्वारा मकान निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है।

आवेदक मइला खराडी़ पिता सेवला जाति भील निवासी ग्राम सेरा तहसील बाजना ने शासन की किसान सम्मान निधि योजना की राशि का भुगतान के लिए कार्यवाही करवाने के लिए आवेदन दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *