जशपुर। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने की सूचना के बाद आज जागेश्वर राम यादव ने सबसे पहले भगवान शिव के मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। इसके बाद अपनी भितघरा ग्राम पंचायत में तिरंगा फहराया। भितघरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जागेश्वर राम से ही झंडा फहराने के लिए आमंत्रित किया था। तिरंगा फहराने के बाद सरपंच अलिना ने जागेश्वर यादव को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पत्थलगांव विधायक गोमती साय से कल फोन पर सूचना मिलने के बाद भितघरा गांव मे खुशी का माहौल बना हुआ है।
जागेश्वर यादव बगीचा विकासखण्ड के भितघरा गाँव मे रह कर जशपुर, सरगुजा और रायगढ़ जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शिक्षा से विकास की डगर के लिए जागरूक कर रहे हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234914
Total views : 8281998