रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरी. सुरेन्द्र सिंह गडरिया के नेतृत्व मे थाना सैलाना से उप निरीक्षक विरसिंह देवडा के हमराह गठीत टीम द्वारा पिपलोदा फन्टा रतलाम बासवाडा रोड पर गश्त एव चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन होने की द्वारा सुचना मिलने पर उनि वरसिंह देवडा गठित टीम द्वारा पिपलोदा फन्टा रतलाम बासवाडा रोड पर नाकाबन्दी कर एक सफेद रंग की बोलेरो बिना नम्बर की गाडी रोककर विधिवत तलाशी ली गई ।
जिससे 12 खाकी रंग की पेटी मे देसी प्लेन शराब मिलने पर आरोपी कार चालक युवराज पिता प्रेम सिंह उम्र 21 साल निवाली भटुनि थाना ओ. क्षे. रतलाम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 363/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी– युवराज पिता प्रेम सिंह उम्र 21 साल निवाली भटुनि थाना ओ. क्षे. रतलाम
जप्त मशरूका – 12 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 21,600 रुपए
बोलेरो वाहन कीमती 9 लाख रुपए
सराहनीय भूमिका – निरी. सुरेन्द्रसिंह गडरिया थाना प्रभारी पुलिस थाना सैलाना, उनि आनन्द बागवान चौकी प्रभारी धामनोद,उनि विरसिंह देवडा , सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार, आर 727 दिनेश पाटीदार,आर 731मनिष खराडी ,आर 811मुरली कटारा की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8201228
Total views : 8239372