लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने किया वृक्षारोपण, 50 पौधों को रोपकर सजाया हनुमान ताल का बगीचा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा हनुमान ताल बगीचे में पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा कार्य लायन कुसुम चाहर के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें 50 फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पीपल, जामफल, चीकू, सीताफल, कटहल, केला, जामुन सहित विभिन्न औषधीय पौधे लगाए गए। सभी उपस्थित महिलाओं ने इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर और पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा एवं पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण को निरंतर जारी रखने की प्रतिज्ञा भी की।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. श्वेता विनचुरकर, सचिव लायन रीता दीक्षित, कोषाध्यक्ष लायन कविता व्यास, लायन छवि नीलिमा सिंह, लायन कुसुम चाहर, लायन किरण ओझा, लायन भारती उपाध्याय, लायन प्रेमलता जैन, लायन अनिला कँवर तथा किरण गर्ग उपस्थित रहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *