14 अगस्त की सुबह तिरंगा यात्रा का किया जाएगा आयोजन – कलेक्टर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वतंत्रता दिवस, रजत जयंती की तैयारी, गौ सेवा संकल्प सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

समय सीमा की बैठक सम्पन्न

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की और जिले में बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि 14 अगस्त की सुबह 07.30 बजे से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय स्थित आगर खेल परिसर से प्रारंभ होकर कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभा तक जाएगी। इस यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर ने 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में अपने-अपने कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रजत जयंती वर्ष से संबंधित कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न नवाचार आधारित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तैयारी करने कहा। कलेक्टर ने किसानों को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अंगदान, मेगा हेल्थ कैंप की तैयारियों की जानकारी ली और बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को 90 प्लस परीक्षा परिणाम, स्कूलों में पुस्तक वितरण तथा अन्य योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए कहा। इसी तरह एग्रीस्टेक में किसानों का पंजीयन आदि से संबंधित विषयों की जानकारी लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन कार्य की प्रगति पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कृषकों की पहचान में लापरवाही न बरतने निर्देशित किया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी व्यक्त की और विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने घुमंतू पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर ने गौ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने और प्रभावी कार्यवाही करने कहा।

उन्होंने गौ सेवा के अंतर्गत गांव चौपाल के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने और ग्रामीणों को गौ सेवा व संरक्षण के लिए जागरूक करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार, उप संचालक एटीआर गणेश यू.आर., अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *