पुलिस थाना नामली द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले के विरुद्ध कारवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

फोरलेन हाइवे से 192 पेटी अवैध शराब सहित पिकअप वाहन किया जप्त आरोपी मौके से हुए फरार

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व्दारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था । जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम के निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम राकेश खाखा तथा अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग रतलाम ग्रामीण श्री किशोर कुमार पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना नामली से उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या के नेतृत्व में टीम गठीत की गयी थी।

गठीत टीम द्वारा बडोदा फन्टा फोरलेन बड़ोदा पर गश्त एवं चैकिंग के दौरान अवैध शराब के परिवहन होने की मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर उनि निरीक्षक कन्हैया अवास्या के नेतृत्व में गठीत टीम व्दारा बडोदा फन्टा फोरलेन बड़ोदा पर नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की पीकअप वाहन क्रमांक GJ01KT3994 से 165 खाखी रंग की पेटी में माउंट 6000 कंपनी की टीन बियर 1980 बल्क लीटर किमती 4,55,400 रुपये तथा 27 खाखी रंग की पेटी में बेगपाईपर व्हिस्की क्वार्टर अंग्रेजी शराब 233 बल्क लीटर किमती 2,20,300 रुपये कुल 2213 लीटर किमती 6,75,700 रुपये व एक सफेद रंग की महिन्द्रा कम्पनी का पीकअप वाहन क्रमांक GJ01KT3994 किमती 5,00,000 रुपये कुल कीमती 11,75,700 रुपये जप्त की गई तथा अपराध क्रमांक 342/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । महिन्द्रा पीकअप के अज्ञात चालक व साथी की तलाश की जा रही है।

जप्त मश्रुका–
(1) 165 खाखी रंग की पेटी में माउंट 6000 कंपनी की टीन बियर 1980 बल्क लीटर किमती 4,55,400 रुपये (2) 27 खाखी रंग की पेटी में बेगपाईपर व्हिस्की क्वार्टर अंग्रेजी शराब 233 बल्क लीटर किमती 2,20,300 रुपये
( कुल अवैध शराब 2213 लीटर किमती 6,75,700 रुपये )
(3) एक सफेद रंग की महिन्द्रा कम्पनी का पीकअप वाहन क्रमांक GJ01KT3994 किमती 5,00,000 रुपये कुल कीमती 11,75,700 रुपये

सरहानीय भूमिकाः- उप.निरी. कन्हैया अवास्या, उनि कमल कुमार पटेल, सउनि राजेन्द्र जगताप, प्रआर.917 कांतिलाल औहरिया, आर.37 अंतिम चौहान, आर.680 स्नेहपालसिंह, आर.183 अविनाश यादव, आर.1037 शांतिलाल, पुलिस थाना नामली एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *