ताजा खबर

रायपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा पर संकट! दो महीने से बंद, यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मियों में बढ़ी नाराजगी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर:
सरगुजा संभाग के माँ महामाया एयरपोर्ट से शुरू हुई रायपुर-अंबिकापुर- बिलासपुर फ्लाइट सेवा लगभग दो महीने से ठप पड़ी हुई है। मौसम खराब होने के बहाने कंपनी की मनमानी से प्रभावित हुई यह सेवा न सिर्फ यात्रियों को मायूस कर रही है, बल्कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्टाफ के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है।

 कैसे शुरू हुई उम्मीद, कैसे टूटा भरोसा

19 दिसंबर 2024 को 19 सीटर फ्लाइ बिग विमान सेवा की शुरुआत के बाद उम्मीद जगी थी कि सरगुजा संभाग के लाखों लोगों को राजधानी से सीधे हवाई संपर्क का लाभ मिलेगा। तय रूट में रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर कनेक्शन था, जो क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए एक बड़ा कदम माना गया।

 फिर आई बाधा, उड़ानें बंद, सवाल खड़े

पर दो माह से उड़ान सेवा बंद है। भले ही हवाई सेवा बंद हो, लेकिन सुरक्षा, ऑपरेशन, मेडिकल और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हैं, जिससे एयरपोर्ट पर संसाधनों का बेजा खर्च हो रहा है।

 क्या कह रही है एयरलाइन कंपनी?

कंपनी ने मौसम खराब होने का हवाला दिया है, लेकिन स्थानीय लोग और अधिकारी इसे मनमानी और ढीली व्यवस्था की वजह बता रहे हैं। यात्रियों में नाराजगी और प्रशासन में चिंता बढ़ रही है।

क्या होगा आगे?

आगे की योजना क्या है? कब फिर से हवाई सेवा चालू होगी? यह सवाल अभी भी अनसुलझा है। स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि जल्द ही ये समस्या सुलझे और रायपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा पुनः शुरू हो।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment