रायपुर। देशभर में इस समय गणतंत्र दिवस को लेकर एक ख़ास उमंग की लहर है। इस 26 जनवरी को पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस मानाने की धूम है। भारत का हर एक नागरिक देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कई रंगा-रंग कार्योक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
इस मौके राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर तिरंगा फैला कर सलामी देंगे। वहीं मुख्यमंत्री भी विष्णुदेव साय भी आज जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में और उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे। ठीक इसी प्रकार ही विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234914
Total views : 8281998