वनवासी पाठशाला में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- “प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन” द्वारा संचालित अचानकमार अभ्यारण के अंदर स्थित प्रयास वनवासी पाठशाला में विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर प्रयास संस्था के सदस्यों के द्वारा वनवासी बच्चों और उनके पालकों के साथ बडे धुमधाम से विश्व आदिवासी दिवस और रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा, सरस्वती माता और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पुष्पाहार पहनाकर दीप प्रज्वलित कर किया गया, उसके पश्चात सभी बच्चों के लिए संस्था द्वारा उपहार के रूप में जुता मोजा, स्कुल यूनिफॉर्म का वितरण किया गया, उपहार वितरण पश्चात बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य किया गया।

स्वागत नृत्य पश्चात शिक्षक शिवकुमार जो की मंच संचालन कर रहे थे उनके द्वारा संस्था के सदस्यों को कार्यक्रम को संबोधित करनें के लिए आमंत्रित किया गया, उद्बोधन पश्चात सभी बच्चियों के द्वारा अपनें सहपाठी बच्चों और संस्था के सदस्यों को रक्षासुत्र बांधा गया


पाठशाला की शिक्षिका शिवकुमारी मरावी के द्वारा रक्षासुत्र बाँधा गया
कार्यक्रम के अंत में कोमल मरावी द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि अचानकमार अभ्यारण में पहली बार सार्वजनिक रूप से रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया है जिसके लिए हमारे पुरे अचानमार क्षेत्र के वनवासी आभारी है, आपका शिक्षा के क्षेत्र में और हमारी संस्कृति बचानें के लिए जो प्रयास किया जा रहा है वो अपनें आप में अतुलनीय है।
कार्यक्रम में प्रयास संस्था के सदस्य और वनवासी पाठशाला के बच्चे और आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *