फरहदा हाईस्कूल में मिली अव्यवस्था, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व एसपी ने जताई कड़ी नाराजगी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने, बीईओ, प्रधानपाठक व समन्वयक को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- शिक्षा के क्षेत्र में जिले को एक नई पहचान दिलाने और शिक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 90 प्लस परीक्षा परिणाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज मुंगेली विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल फरहदा का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने स्कूल में विभिन्न कक्षाओं, विद्यार्थियों व शिक्षकों की संख्या, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया, जिसमें नंद किशोर साहू, राजेन्द्र कश्यप, उर्वशी साहू और अर्चना मसीह सहित 04 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों का 01 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में अव्यवस्था और गंदगी का आलम देखकर कलेक्टर श्री कुमार ने प्राचार्य नंद किशोर साहू को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने स्कूल में बेहतर व्यवस्था न होने तथा उचित मानिटरिंग नहीं करने पर बीईओ जितेन्द्र बावरे एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के लिए कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सी.के.घृतलहरे एवं डीएमसी को बेहतर मानिटरिंग के साथ स्कूलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

बच्चों से संवाद कर मन लगाकर पढ़ाई करने किया प्रोत्साहित कलेक्टर ने बच्चों से भी चर्चा की और मन लगाकर पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सशक्त माध्यम है, इसलिए खूब पढ़ें और आगे बढ़ें।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने भी अनुशासन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर देते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने निर्देशित किया। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *