जे. के. मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ, नवभारत टाइम्स 24×7 इन, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन एवं जिला शाखा बिलासपुर के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज कर्मचारी भवन, बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रांत अध्यक्ष जी. आर. चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को संघ का प्रांतीय अधिवेशन पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संघ के प्रांत अध्यक्ष का निर्वाचन, जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण तथा 31 अगस्त तक सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संपन्नता के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसके साथ ही, फेडरेशन द्वारा 22 अगस्त 2025 को 11 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रस्तावित एकदिवसीय हड़ताल को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भागीदारी का आह्वान भी किया गया।
बैठक में जी. आर. चंद्रा, पवन शर्मा, ओम त्रिपाठी, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा, अजय धुर्वे, चंद्रशेखर यादव, हिमाचल साहू, भोला ध्रुव, राजकुमार कोरी, लखन श्रीवास, जी. आर. वस्त्रकार, सुरेश ठाकुर, राजेश्वर वस्त्रकार, विनोद अहिरवार, अभिषेक तिवारी, अशोक छत्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156734
Total views : 8177888