हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 से 13 अगस्त को पूरे जिले में निकलेगी भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

यात्रा में विधायक व मंत्री भी होंगे शामिल

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम स्वाधीनता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत् विविध आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी अभियान मे कई तिरंगा यात्राएं निकाली जायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे पूरे जिले मे मुख्य यात्रा का आयोजन होगा।

इसका शुभारंभ आलोट से होगा और समापन रतलाम शहर के पांचों मंडल मे भ्रमण कर होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

प्रदेश मे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन मे सभी जिलों एवं मंडलों मे घर-घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए इस वर्ष भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय पूरे जिले मे तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचेगे।

उनकी यात्रा 12 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे आलोट से आरंभ होकर जोगणिया माता मंडल, आलोट नगर भ्रमण करते हुए ताल फंटे पर खारवा कला और दोपहर 12ः00 बजे ताल मंडल के साथ भ्रमण करेगी। ताल नगर भ्रमण के बाद 01:00 बजे बडावदा मंडल के ग्राम मिण्डली पहुंचेगी और दोपहर 03ः00 बजे जावरा आयेगी।

यहॉ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांण्डेय एवं मिण्डलेष्वर महादेव मंडल यात्रा मे सम्मिलित होगे। इसके बाद जावरा मे धाकड़ चौराहे से सुखेडा मंडल शामिल होगा। बाद में पिपलोदा क्षेत्र के अयाना, राकोदा होते हुए तिरंगा यात्रा पिपलोदा नगर भ्रमण कर शेरपुर,आम्बा, करिया होते हुए सैलाना पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी।


दूसरे दिन 13 अगस्त को प्रातः10:00 बजे सरवन नगर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी। सुबह 11:00 बजे तिरंगा यात्रा सैलाना नगर का भ्रमण करेगी और 12:00 बजे धामनोद,पंचेड़ से यात्रा मे नामली मंडल सम्मिलित होगा| दोप.01:00 बजे नामली नगर मे भ्रमण के बाद धोसवास और बांगरोद जाएगी |सेजावता से चन्द्रषेखर आजाद मंडल यात्रा मे शामिल होगा। बंजली बायपास होते हुए तिरंगा यात्रा मेडिकल कॉलेज से बरबड़ आकर रतलाम नगर मे प्रवेश करेगी।
समापन से पूर्व 13 अगस्त को शाम 04:00 बजे रतलाम नगर मे पांचो की सयुक्त तिरंगा रैली अलकापुरी से आरंभ होगी। जो सैलाना बस स्टेण्ड, पावर हाउस रोड़, दोबत्ती, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकिज, जेल रोड, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर होते हुए षहीद चौक, इंडिया गेट पर समापन होगा।
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मार्ग मे आने शहीदों के स्मारक, महापुरुषों के प्रतिमा स्थल आदि पर जाकर नमन भी करेगे। तिरंगा यात्रा के जिले मे भ्रमण के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी इसमें सम्मिलित होगे। आलोट मे विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, जावरा मे डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय, सैलाना मे पूर्व विधायक संगीता चारेल, ग्रामीण मे मथुरालाल डामर एवं रतलाम शहर में सूक्ष्म,लघु, मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप यात्रा मे शामिल होगे।हर घर तिरंगा अभियान के जिला टोली संयोजक निर्मल कटारिया सहसंयोजक महेश सोनी, विप्लव जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *