दल्लीराजहरा बीएसपी हॉस्पिटल पार्किंग में टाटा सफारी में आग — मीडिया कर्मी जोश कोशी की गाड़ी जली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

“दल्लीराजहरा बीएसपी हॉस्पिटल पार्किंग में टाटा सफारी में आग — मीडिया कर्मी जोश कोशी की गाड़ी जली”

“पत्रकार की गाड़ी पर हमला: बीएसपी हॉस्पिटल पार्किंग में टाटा सफारी को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले किया”

दल्लीराजहरा: पत्रकारों की आवाज़ दबाने और डराने की मंशा अब खतरनाक रूप लेने लगी है। 7 अगस्त की सुबह 11:30 बजे, बीएसपी प्रबंधन द्वारा बनाए गए हॉस्पिटल परिसर के पार्किंग स्थल में दल्लीराजहरा निवासी और मीडिया कर्मी जोश कोशी की टाटा सफारी (क्रमांक CG 04 LT 4500) को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना ने पूरे मीडिया जगत में रोष और चिंता की लहर दौड़ा दी है।

सूचना मिलते ही जोश कोशी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी कार का बोनट, इंजन और बैटरी पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। क्षेत्रीय फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन गाड़ी को बचाया नहीं जा सका।

पत्रकार जोश कोशी ने बताया कि 5 अगस्त को वे बालोद से आकर अपनी गाड़ी को बीएसपी हॉस्पिटल पार्किंग में खड़ा किए थे। दो दिन बाद अज्ञात लोगों ने आपसी रंजिश और दुर्भावना के चलते खड़ी गाड़ी में छेड़छाड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल उनकी निजी संपत्ति पर है, बल्कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है।

घटना की शिकायत थाना राजहरा में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। जोश कोशी ने कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान संबंधी जानकारी भी पुलिस को सौंपी है।
मीडिया कर्मियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अभिव्यक्ति की आज़ादी और सच सामने लाने के काम पर सीधा हमला हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

. “आपसी रंजिश या जानबूझ कर तोड़फोड़ — पत्रकार की टाटा सफारी को आग के हवाले किया गया”,, घटना को देखकर लगता है कि आपसी रंजीश हो सकता है परंतु जानबूझकर टाटा सफारी को आगे के हवाले किया गया है हालांकि वह अज्ञात चोर में शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा,, ऐसा पुलिस प्रशासन का कथन है

“बीएसपी हॉस्पिटल पार्किंग में अज्ञातों ने टाटा सफारी जलाई, मीडिया में रोष”
किसी ने किसी मामले में हमेशा मीडिया कर्मियों को ही लोग दोषी मानते हैं इसके पूर्व भी छत्तीसगढ़ में मीडिया कर्मियों के ऊपर कई तरह की घटनाएं हुई है जिसे लेकर मीडिया कर्मियों में काफी रोष व्याप्त है,,!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *