हरियर मुंगेली अभियान का पांचवां चरण सम्पन्न ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अध्यक्ष महावीर सिंह के जन्मदिन पर 40 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के पांचवें चरण का आयोजन पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी, मुंगेली में किया।

यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर हुआ, जिसमें नीम, कदम, बादाम और मौलश्री सहित 40 पौधों का रोपण किया गया और उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए।

अध्यक्ष महावीर सिंह ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, सालगिरह या किसी भी शुभ अवसर को पौधारोपण के साथ मनाएं, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और संतुलित जलवायु छोड़ना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपस्थित कॉलोनी के देवकीनंदन पांडेय एवं सौरभ बाजपेयी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और मौसम में हो रहे असामान्य बदलावों से जूझ रही है, ऐसे समय में युवाओं की यह टोली निस्वार्थ भाव से हरियाली के लिए काम कर रही है, यह प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।


अभियान प्रभारी एवं वरिष्ठ सदस्य सूरज मंगलानी ने बताया कि संस्था पिछले 9 वर्षों से नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रही है। इस बार पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी को इसलिए चुना गया क्योंकि पेड़ों का सीधा संबंध वर्षा चक्र और प्राकृतिक संतुलन से है। उन्होंने कहा यदि हम वृक्ष नहीं लगाएंगे तो वर्षा भी प्रभावित होगी।

अब वक्त आ गया है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को अपना कर्तव्य मानें और सक्रिय रूप से योगदान दें। इस अभियान से प्रेरित हो कालोनी के प्रकृति प्रेमी सोमेश नंदवानी ने अपने घर में संस्था के सभी सदस्यों के लिए विशेष जल-पान की व्यवस्था की।


इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, सूरज मंगलानी, श्रेणिक पारेख, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, गिरीश सुथार, नागेश साहू, सुनील वाधवानी, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, पप्पू शर्मा, रघुराज सिंह, पवन यादव, दिलबाग सिंह, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, ओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, नगर के पर्यावरण प्रेमी देवकीनंदन पांडेय, सौरभ बाजपेयी, राजेंद्र चंद्रवंशी, दीनू सिंह, सोमेश नंदवानी, धनेश्वर साहू, प्रद्युम सिंह, प्रियांक गुप्ता, सागर वैष्णव, शोभित बाजपेयी, आकाश सोनी, मृदुल सिंह सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *