अचानक औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंच गए एसपी साहब साहब को देखकर स्टाफ में मचा हडकंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एसपी ने किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को देखा और थाना प्रभारी को दिए दिशा-निर्देश

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम रविवार को 12:30 के आसपास अचानक औद्योगिक क्षेत्र थाने के बाहर एसपी की गाड़ी आकर रुकी, तुरंत वाहन से उतरकर एसपी थाने के अंदर पहुंचे। एसपी को अचानक थाने पर देख स्टाफ भी आश्चर्यचकित हो गया।

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, तैनाती रजिस्टर, रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस को आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस औचक निरीक्षण के जरिए एसपी ने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मंशा स्पष्ट की।

थाना प्रभारी गायत्री सोनी से थाने में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी थाने पर करीब 2 घंटे तक रहे, इस दौरान थाना डायरी, तैनाती रजिस्टर का अवलोकन कर थाना प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी ढंग से करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *