रतलाम के डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले छात्र हुए सस्पेंड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एंटी रैगिंग कमेटी के सामने स्वीकार की रैगिंग करने की हरकत

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज मे एमबीबीएस छात्रों के बीच बीती बुधवार की देर शाम रेंगिग का मामला सामने आया था। इसमें सीनियर छात्रों ने नशे में धुत होकर ट्रिमर से जूनियर के सिर के बाल काटे थे। सिक्योरिटी गार्ड के लाइट चालू करने जाने के बाद रैगिंग करने के इरादे से छात्र हॉस्टल में घुसे थे।

इस मामले को संज्ञान में अगले ही दिन एंटी रैगिंग कमेटी ने ताकल बैठक की। डॉ लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज डिन अनीता मुथा ने बताया कि छात्रों को बुलाकर उनसे पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने शराब पीकर हॉस्टल में घुसकर जूनियर के सर के बाल कटना स्वीकार किया।

साथ ही उन्हें बाहर से शराब मंगाना भी स्वीकार किया है। रैगिंग करने वाले आरोपित सीनियर छात्र आयुष्मान को एक साल के लिए सभी अकादमिक गतिविधियों और यूनिवर्सिटी की परीक्षकों से वंचित करते हुए निष्काशित किया गया है। साथ ही इसका हॉस्टल में प्रवेश भी वर्जित होगा।

वहीं दूसरे छात्र मौलिक वर्मा को 6 महीने के लिए निष्काशित किया गया है। मामले में किसी तरह की कोई एफआईआर नहीं हुई है। आगे ऐसी वारदात ना हो इसके लिए हॉस्टल वार्डन को सख्ती से चेतावनी दी जाएगी। इसकी जानकारी इनके पेरेंट्स को भी दी जा चुकी है।

बता दें कि सीनियर स्टूडेंट आयुष्मान पांडे जबलपुर का निवासी है और पिता आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी है। जबकि शराब मंगाने वाला स्टूडेंट अमोलिक वर्मा महू का निवासी है और पिता का ऑटो मोबाइल का कारोबार है। जांच में पता चला है कि शराब नहीं लाने पर एक जूनियर स्टूडेंट को मुर्गा भी बनाया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *