Jio के इस प्लान ने बढ़ाई Airtel की टेंशन, 200 रुपये से कम में मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Jio Cheapest Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में किफायती प्लान्स की मांग हमेशा बनी रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Reliance Jio ने हाल ही में अपना नया 189 रुपये प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जो कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे कई फायदे देता है.

यह प्लान सीधे तौर पर Airtel और Vodafone के 200 रुपये से कम वाले प्लान्स को चुनौती देता है.

Jio का 189 रुपये वाला प्लान

Reliance Jio की वेबसाइट के अनुसार, यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है. इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा, इसमें 300 फ्री SMS भी शामिल हैं. मनोरंजन और डिजिटल सेवाओं के लिए इस प्लान में Jio TV और Jio AI Cloud का एक्सेस भी दिया गया है. यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम खर्च में अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं.

Airtel का 199 रुपये प्लान

Airtel का मुकाबले का प्लान 199 रुपये का है जिसकी वैधता भी 28 दिन है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 2GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं. इस प्लान का मुख्य लक्ष्य उन यूजर्स को है जो अपना नंबर सेकेंडरी सिम के रूप में इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें थोड़े डेटा के साथ कॉलिंग की जरूरत होती है. Airtel इस प्लान के साथ Perplexity AI की मेंबरशिप भी देता है जिसकी कीमत 17,500 रुपये बताई जाती है.

Airtel का 195 रुपये वाला प्लान

हाल ही में Airtel ने 195 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है जो 90 दिन की वैधता के साथ आता है. इसमें कुल 15GB डेटा दिया गया है और साथ ही Disney+ Hotstar Mobile का 90 दिन का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जिसकी कीमत 149 रुपये है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सभी ऑफर 4G डेटा पर आधारित हैं, न कि 5G पर. यह प्लान Airtel की वेबसाइट या Airtel Thanks ऐप के जरिए आसानी से खरीदा जा सकता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *