रजत पाटीदार के साथ हो गया खेला, छत्तीसगढ़ के लड़के से हुई तू-तू मैं-मैं, मामले में कोहली-डिविलियर्स का नाम भी आया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IPL 2025: आरसीबी के आईपीएल विनिंग कप्तान रजत पाटीदार अब एक अजीबोगरीब मामले में फंस गए हैं। जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान पाटीदार की छत्तीसगढ़ के युवा के साथ तू-तू मैं-मैं हो गई है।

इस मामले में दिग्गज विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का नाम भी शामिल है। रजत पाटीदार को आखिरकार मामला सुलझाने के लिए पुलिस केस करना पड़ा। हालांकि मामले की पूरी जानकारी के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

रजत पाटीदार के साथ हुआ बड़ा खेल

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार रजत पाटीदार का पुराना नंबर 90 दिनों से ज्यादा निष्क्रिय था। जिसके कारण ये नंबर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के युवा मनीष को मिल गया। मनीष ने जून के अंत में रिलायंस जिओ सिम कार्ड को एक्टिव कर दिया। सिम के एक्टिव होने के कुछ दिनों के बाद मनीष और उनके दोस्त खेमराज को नए नंबर की व्हाट्सएप प्रोफाइल इमेज में पाटीदार की तस्वीर नजर आई। इसके कुछ दिनों के बाद इस नंबर पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के फोन आने लगे। इससे वो हैरान था, उन्होंने इसमें मजाक वाली बात लगी। मनीष और खेमराज दोनों को इस नंबर की अहमियत नहीं पता थी।

पाटीदार ने दी पुलिस केस की धमकी

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बाद में अपने नंबर को क्लेम करने के लिए मनीष को कॉल किया तो वो हैरान रह गए। पाटीदार ने अपने नंबर के पीछे की जरूरत भी बताई। जिस पर मनीष और खेमराज ने पाटीदार को मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हम धोनी बोल रहे हैं….’। पाटीदार ने इसके बाद उन्हें पुलिस केस करने की धमकी दी। अगले 10 मिनट में जब पाटीदार के कहने पर मनीष के पास पुलिस पहुंची तो उन्हें पूरा मामला समझ आया। बाद में सिम कार्ड वापस रजत पाटीदार को मिल गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *