हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग, अभियान का महापौर प्रहलाद पटेल ने किया शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग, अभियान का महापौर प्रहलाद पटेल ने किया शुभारंभ नगर निगम कार्यालय भवन व परिसर में लगाये तिरंगे झण्डे

नगर निगम कार्यालय परिसर में गूंजे देशभक्ति के नारे

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, निगम अधिकारी व कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय भवन व परिसर में तिरंगे झण्डे देशभक्ति नारो के साथ लगाये।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, विष्शल शर्मा, अक्षय संघवी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, हीना मेहता, प्रीति कसेरा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, संजय कसेरा, शेरू पठान, जलज सांकला, राजेश माहेश्वरी, विजयसिंह चौहान, रमेश पांचाल, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए निगम कार्यालय भवन तथा परिसर में लगाये।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *